पटना के गांधी मैदान में जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण

स्पष्टता न्यूज़

पटना। विजयादशमी पर राज्यभर में धूम मची है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी भव्य रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें , राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, सीएम सम्राट चौधरी से लेकर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

इससे पहले गांधी मैदान में श्रीराम की झांकी रथ पहुंचा, जिसका दीदार करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस झांकी के साथ ही वानर सेना भी गांधी मैदान में पहुंची, जिससे पूरा माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने धनुष पर बाण चलाकर प्रतीकात्मक रूप से रावण का वध किया। इसके साथ ही 90 फीट ऊंचे रावण, 80 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 85 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान पूरा गांधी मैदान ‘जय श्रीराम’ के जयकारों और आतिशबाजी से गूंज उठा। पुतला दहन के दौरान रावण की आंखों से अंगारे, मुंह से शोले और कानों-कंधों से रंगीन धुआं निकलता दिखाई दिया। वहीं लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स के जरिए रावण के अट्टहास का दृश्य भी दिखाया गया। श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट की ओर से इसका आयोजन किया गया था।

Related posts

Leave a Comment