कालीपूजा की धूम: दक्षिणेश्वर से लेकर नैहाटी की प्रसिद्ध ‘बबड़ो मां’ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

स्पष्टता न्यूज़

बैरकपुर। कालीपूजा के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल में भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिल रहा है। दक्षिणेश्वर मां भवतारिणी मंदिर से लेकर उत्तर 24 परगना के नैहाटी की ऐतिहासिक ‘बड़ो मां’ के दरबार तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

सुबह से ही हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में मत्था टेककर आगामी दिनों में सभी के जीवन में सुख, शांति व मंगल कामना की प्रार्थना की। दक्षिणेश्वर मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दक्षिणेश्वर थाना और बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त निगरानी में पूरे क्षेत्र को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गंगा के फेरिघाटों पर पुलिस की पेट्रोलिंग नावें और आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) की टीमें तैनात रहीं।

नैहाटी की 103 वर्ष पुरानी ‘बबड़ो मां’ के दर्शन को लेकर उत्साह

दूसरी ओर, नैहाटी की मशहूर ‘बड़ मां’ की पूजा को लेकर भी भक्तों में भारी उत्साह है। इस बार बड़ो मां की पूजा का 103वां वर्ष है। नैहाटी के अरविंद रोड और आर.बी.सी. रोड पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की गई है।

Related posts

Leave a Comment