स्पष्टता न्यूज़
रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में रविवार को मिसाइल हमला हुआ। इसके चलते तेल कंपनी अरामको की बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। हमले का आरोप यमन के हूती विद्रोहियों पर लगाया गया है। सऊदी सेना ने बताया कि रियाद की ओर दागी गई 2 बैलिस्टिक और 2 क्रूज मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर दिया गया है।
सऊदी के मुताबिक अरामको की बिल्डिंग को मामूली नुकसान पहुंचा है। हूतियों ने फिलहाल अरामको की बिल्डिंग पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिल सना में हुई लगातार दो एयरस्ट्राइक के बाद बदले की बात कही थी। अरामको की जिस बिल्डिंग पर हमला हुआ वह रियाद में किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित है। अरामको की जिस बिल्डिंग पर हमला हुआ वह रियाद में किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित है। सऊदी सिविल डिफेंस ने रियाद में संभावित खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया था। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अरामको की बिल्डिंग की कई मंजिलों की खिड़कियों के शीशे टूटे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने घटनास्थल पर एम्बुलेंस आते भी देखी है। हालांकि सऊदी का कहना है कि हमले के चलते किसी की भी मौत नहीं हुई है और कोई घायल भी नहीं हुआ है।
