दीपोत्सव पर भगवान श्रीराम के रंग में रंगी अयोध्या नगरी, सरयू तट पर जले 30 लाख खुशियों के दीप

स्पष्टता न्यूज़

अयोध्या। उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी इस समय दीपोत्सव से जगमग है। सरयू तट पर करीब 30 लाख दीये जलाकर कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। 2017 में सीएम योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद से अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का लगातार आयोजन हो रहा है। दीपावली से एक दिन पहले होने वाले आयोजन में इस बार भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पहुंचे हैं।

उपराष्ट्रपति, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीरामलला की आरती की। इस मौके पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव गोविंददेव गिरि मौजूद रहे। उन्होंने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

सरयू तट पर दीपोत्सव के मौके पर महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें 2151 वेदाचार्यों ने भाग लिया। उन्होंने महाआरती के जरिए प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन का उल्लास मनाया। वहीं, सरयू तट पर 30 लाख दीयों को जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया।

दीपोत्सव के मौके पर भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इसमें 2100 स्वदेशी ड्रोन के जरिए प्रभु श्रीराम के जीवन के पहलुओं को दिखाया गया। इसको देखकर लोग सम्मोहित होते रहे।

Related posts

Leave a Comment