हाउस-सीनेट दोनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा
स्पष्टता न्यूज़
वाशिंगटन। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मंगलवार को (स्थानीय समय) मतदान कराए गए। नियमों के मुताबिक वोटिंग खत्म होने के साथ गिनती भी शुरू हो गई। मतदाताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा देखी गई। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफल प्रत्याशियों को बधाई देनी शुरू कर दी है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के लिए मतदान कराए गए हैं। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसकी वजह ईरान युद्ध को बताया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, ‘हमारी हार की वजह युद्ध है।’ वेंस ने आगे कहा कि अगर कोई यह मानता है कि अगले छह साल के लिए सीनेट गंवाने की कीमत पर भी ईरान युद्ध जारी रखना सही फैसला था, तो उसे इसके पक्ष में अपनी दलील देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फैसले से सहमत हों या असहमत, लेकिन कम से कम इस पर ईमानदारी से बात होनी चाहिए।
वेंस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब चुनाव नतीजों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व पर जनता की मुहर या असहमति के तौर पर देखा जा रहा है। इन चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में अपना बहुमत बढ़ाया है। इससे अमेरिका में विभाजित सरकार की स्थिति बनेगी और कांग्रेस को ट्रंप प्रशासन की नीतियों को चुनौती देने का मौका मिलेगा।
दो साल तक दोनों सदनों पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण था, लेकिन अब डेमोक्रेट्स राष्ट्रपति के फैसलों की जांच करा सकेंगे और उनकी नीतियों को पलटने की कोशिश कर सकेंगे।
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कमजोर पड़ने से यूरोपीय देशों में खुशी का माहौल है। यूरोप के राजनयिकों को उम्मीद है कि चुनाव नतीजों से ट्रंप के कार्यकाल का अंत करीब आ सकता है।
