छिपे रहे चंद्रदेव, कई जगहों पर मोबाइल पर चांद की तस्वीर देख महिलाओं ने खोला करवा चौथ व्रत

स्पष्टता न्यूज़

कोलकाता/नयी दिल्‍ली। करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को पूजा करने के बाद उन्हें चांद निकलने का इंतजार रहता है। लेकिन जब मौसम ने साथ नहीं दिया, तो कई महिलाओं ने मोबाइल पर चंद्रमा की तस्वीर देखकर व्रत का पारण किया।

दिल्ली समेत देशभर में गुरुवार को करवा चौथ का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और बादलों के कारण चांद देखने में परेशानी हुई। जिसके चलते महिलाओं ने ऑनलाइन या फिर मोबाइल पर देखकर चांद की पूजा की।

ज्योतिषी और वास्तु एक्सपर्ट मान्या का कहना था कि करवा चौथ का चांद रात 8:17 बजे निकलने की उम्मीद है। उन्होंने बादल छाए रहने पर महिलाओं को सलाह दी गई थी कि तय समय के अनुसार विधि-विधान से व्रत खोलें। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं अपने पार्टनर से दूर हैं, वे फोटो या वीडियो कॉल के माध्यम से अपना व्रत खोल सकती हैं।

Related posts

Leave a Comment