मऊ में गजबे खेल! बकरे की लाश जलाकर खुद का बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र

स्पष्टता न्यूज़

हत्या का आरोपी 18 महीने बाद गिरफ्तार

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी पर खुद को मृत घोषित कराकर पुलिस से बचने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी मौत का कथित नाटक रचने के लिए बकरे की देह जलवाई और मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवाया। इस दौरान परिवार में उसकी तेरहवीं तक हो गई। हालांकि, करीब 18 महीने तक फरारी काटने के बाद मऊ कोतवाली पुलिस ने उसे ख्वाजाहापुर गांव से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू उर्फ राजकुमार राजभर के रूप में हुई है। करीब 38 वर्षीय आरोपी स्टेडियम के पास ख्वाजाहापुर क्षेत्र का निवासी है। वह पहले मुंबई में काम करता था और बाद में शेयर मार्केट ट्रेडिंग तथा क्रिप्टोकरेंसी के कारोबार से जुड़ गया। 

Related posts

Leave a Comment