टेस्ला ने बनाई ‘उड़ने वाली कार’, डेमो पेश किया

स्पष्टता न्यूज़

वाशिंगटन। इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 15 अक्टूबर को अपनी ‘फ्लाइंग कार’ रोडस्टर के दो डेमो पेश किए। डेमो के दौरान रोडस्टर कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर चढ़ी, उल्टी हुई, हवा में थोड़ी देर तक करतब दिखाए और फिर सुरक्षित रूप से जमीन पर लैंड कर गई। इस कार में एलन मस्क की स्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ द्वारा विकसित ‘कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अंतरिक्ष में रॉकेट और सैटेलाइट की दिशा बदलने के लिए इसी तकनीक का उपयोग होता है।

टेस्ला का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार मात्र 0.81 सेकंड में 0 से 97 किमी/घंटे (0-60 मील/घंटे) की रफ़्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 370 किमी/घंटे (230 मील/घंटा) से अधिक बताई गई है। इस कार को तीन वेरिएंट— परफॉरमेंस, थ्रस्ट और रॉकेट में पेश किया गया है। परफॉरमेंस वेरिएंट के लिए $50,000 और थ्रस्ट वेरिएंट के लिए $250,000 की रिजर्वेशन राशि रखी गई है।

Related posts

Leave a Comment