गिल- रोहित के तूफान में उड़ा वेस्टइंडीज, आठ विकेट से हराया, सीरीज जीतीगिल का सबसे तेज दोहरा शतक

स्पष्टता न्यूज

गुवाहाटी। गुवाहटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक रन चेज किया है। 406 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 43.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। कप्तान गिल ने एकदिवसीय मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। रोहित शर्मा ने भी सेंचुरी ठोकी। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने इतिहास रच दिया। वनडे क्रिकेट में कैरेबियाई टीम ने पहली बार 400 से अधिक रनों का आंकड़ा छुआ है। वेस्टइंडीज के इतिहास में पहली बार यह भी हुआ है कि उसके तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक जड़ दिया है। वेस्टइंडीज की ओर से आज के मैच में पहले जॉन कैम्पबेल ने शतक जड़ा। उन्होंने 101 रन बनाए। इसके बाद साई होप ने 104 रनों की पारी खेली और आमिर जंगू ने भी बहती गंगा में हाथ धोते हुए 114 रनों की पारी खेली। इन तीनों की शतक की वजह से वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 405 रनों तक पहुंच गई है और भारत के सामने 406 रनों का लक्ष्य था।
भारत की ओर से कुलदीप, जडेजा और गुरनूर को दो- दो विकेट मिले। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट हासिल हुआ।


भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने वनडे में अपना दूसरा दोहरा शतक लगा दिया। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में गिल ने 117 गेंदों पर 200 रन पूरे किए। गिल के ओपनिंग जोड़ीदार रोहित के नाम तीन दोहरे शतक हैं। इससे पहले उन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की पारी खेली थी। वह वनडे में एक के ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे ही बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल वनडे के रनचेज में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक भारत की तरफ से लगे सभी दोहरे शतक पहले बैटिंग करते हुए आए थे। वनडे के रनचेज में सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से दोहरा शतक निकला था। उन्होंने 2023 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 201 रन बनाए थे। अब इस लिस्ट में गिल का नाम शामिल हो गया है।
वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक
117 गेंद- शुभमन गिल vs वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2026
126 गेंद- ईशान किशन vs बांग्लादेश, चट्टोग्राम 2022
128 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल vs अफगानिस्तान, वानखेड़े 2023
136 गेंद- पथुम निसंका vs अफगानिस्तान, पल्लेकेले 2024
138 गेंद- क्रिस गेल vs जिम्बाब्वे, कैनबरा 2015
वनडे की तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली
शुभमन गिल 223 रन बनाकर नाबाद रहे। यह वनडे में किसी बल्लेबाज की तीसरी सबसे बड़ी पारी है। रोहित शर्मा ने 264 और न्यूजीलैंड के मार्टिल गप्टिल ने 237 रनों की पारी खेली थी। कप्तान के रूप में भी गिल वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के 219 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा।

Related posts

Leave a Comment