निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने खुदकुशी की

हरिद्वार। निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को हरिद्वार के भूपतवाला में उसकी चाय की दुकान में फांसी पर लटका मिला। उसने खुदकुशी कर ली। वह पिछले कुछ महीनों से नाम बदलकर हरिद्वार में रह रहा था। कोली कुछ दिन से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहा था। उसका शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से कोली को बरी कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सुरेंद्र कोली के रूप में हुई, जो निठारी कांड का आरोपी था।

Related posts

Leave a Comment