स्पष्टता न्यूज़
कोलकाता। माकपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि गुरुवार रात एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले ने उनकी दिवंगत मां के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणियां कीं। विकास रंजन भट्टाचार्य ने इस मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। मुख्यमंत्री के पास राज्य के गृह और पुलिस विभाग की भी जिम्मेदारी है।
विकास रंजन भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि गुरुवार रात करीब 10.47 बजे उन्हें फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम सुकांत मंडल बताया। पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि उसने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी तथा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
