ट्रम्प ने नोबेल नहीं मिलने पर नाराजगी जताई,कहा- पिल्लै को कोई नहीं जानता

स्पष्टता न्यूज

वॉशिंगटन। ट्रम्प ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर एक बार फिर नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह पुरस्कार उन्हें नहीं देकर नॉर्वे ने अपने ऊपर ऐसा दाग लगा लिया है, जो कभी नहीं मिटेगा। ट्रम्प ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक बताते हुए कहा कि उन्हें हर जंग रोकने के लिए आठ बार पुरस्कार मिलना चाहिए था।


इस साल नोबेल शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की पूर्व यूएन मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लै को दिया गया है। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें कोई नहीं जानता। ट्रम्प बोले, नोबेल पुरस्कार आज एक लिबरल को दिया गया, जो संयुक्त राष्ट्र में काम करती हैं और जिनके बारे में किसी ने नहीं सुना। पिल्लै ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) में 1999 से 2003 तक अध्यक्ष के रूप में काम किया। ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार रखने वाले दोनों देशों को युद्ध से रोककर उन्होंने 5 करोड़ लोगों की जान बचाई। ट्रम्प ने कहा कि वह ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। उनके मुताबिक, अमेरिका को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके लिए अमेरिका नॉर्वे को कभी नहीं भूलेगा।

Related posts

Leave a Comment