ममता के पैर के फर्जी प्लास्टर पर सीएम ने कसा तंज 10 मार्च को क्यों न मनाया जाये ‘झूठ दिवस’!

कोलकाता। बंगाल की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन रविवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ के समर्थन में टेंगुआ मोड़ से नंदीग्राम अस्पताल मोड़ तक करीब तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा की।


शुभेंदु ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने के दावे पर फिर उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नंदीग्राम उपचुनाव के नतीजे आने के अगले दिन 10 मार्च को बंगाल में ‘झूठ दिवस’ मनाएं, कैसा रहेगा? शुभेंदु ने फिर दावा किया कि 2021 में नंदीग्राम में ममता बनर्जी के पैर में न तो फ्रैक्चर हुआ था और न ही मांसपेशियों में गंभीर चोट लगी थी।

ममता को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि उपलब्ध चिकित्सकीय दस्तावेजों के आधार पर इस मामले में वह नौ अक्टूबर को उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कथित झूठे प्रचार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर फैसला लेंगे। मालूम हो कि एक दिन पहले शनिवार को शुभेंदु ने राज्य सचिवालय नवान्न में संवाददाता सम्मेलन में 2021 की घटना को लेकर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार की ओर से इसकी नए सिरे से जांच शुरू कराने की बात कही थी।

Related posts

Leave a Comment