कैट, पश्चिम बंगाल प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सलाहकार सांवर धनानिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कैट सुभाष अग्रवाल और कैट के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा भी थे

स्पष्टता न्यूज़

कोलकाता! कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की पश्चिम बंगाल इकाई के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भेंट की। इस बैठक में राज्य में व्यापार संवर्धन, औद्योगिक भूमि आवंटन और आर्थिक विस्तार को नई दिशा देने से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।


बैठक की जानकारी साझा करते हुए कैट पश्चिम बंगाल चैप्टर के अध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने कहा, “कैट पश्चिम बंगाल चैप्टर की ओर से मैं संगठन के केंद्रीय नेतृत्व—राष्ट्रीय सलाहकार श्री सांवर धनानिया, महासचिव श्री प्रवीण खंडेलवाल जी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल जी के प्रति उनके निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।”


उन्होंने आगे बताया कि टीम कैट पश्चिम बंगाल और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बीच हुई यह बैठक बेहद उत्पादक और सकारात्मक रही। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से व्यापारिक प्राथमिकताओं, विशेषकर औद्योगिक भूमि के सुगम आवंटन तथा राज्य की औद्योगिक नीति को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया, जिससे पश्चिम बंगाल में व्यापार वृद्धि और समग्र आर्थिक विकास को गति मिल सके। श्री वर्मा ने दोहराया कि कैट पश्चिम बंगाल के सभी व्यापारियों और औद्योगिक समुदाय के हितों, अधिकारों तथा उनके विकास की दिशा में आवाज़ उठाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सलाहकार सांवर धनानिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कैट सुभाष अग्रवाल और कैट के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा भी थे।

Related posts

Leave a Comment