हावड़ा की बदहाल सड़कें और जलजमाव से लोग परेशान, जीटी रोड पर भी दिखी अव्यवस्था

स्पष्टता न्यूज

हावड़ा में खराब सड़कों और जलजमाव की समस्या लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। स्पष्टता न्यूज़ की टीम ने हावड़ा के जीटी रोड और आसपास के इलाकों का जायजा लिया, जहां कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और पानी जमा हुआ दिखाई दिया।
बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़कों पर जमा पानी के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पैदल चलने वालों के साथ-साथ टोटो से सफर करने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इस दौरान भाजपा नेता और मंत्री उमेश राय ने भी स्थानीय समस्याओं पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए पूरा रोडमैप तैयार किया जा रहा है और जल्द ही स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। उन्होंने हावड़ा की मौजूदा समस्याओं को लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था से जोड़ते हुए कहा कि हावड़ा को 50 साल के पाप का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर है। लोगों का कहना है कि सिर्फ अस्थायी तौर पर पानी निकालने या गड्ढे भरने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सड़क मरम्मत के साथ-साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की जरूरत है, ताकि बारिश के दौरान हर साल लोगों को इसी परेशानी का सामना न करना पड़े।वही दो भाजपा नेता विवेक सोनकर और विवेकानंद पांडे में कहा कि हावड़ा की इस दुर्दशा की वजह पिछली सरकार है लेकिन अब नई सरकार और प्रशासन इसको गंभीरता से लेते हुए सड़क को चमकाने का प्रयास करेगी


स्कूली बच्चों से लेकर उनके अभिभावकों तक ने जलजमाव और खराब सड़क को लेकर अपनी परेशानी जाहिर की। स्थानीय महिलाओं ने भी सड़क पर जमा पानी, गंदगी और आवागमन में हो रही दिक्कतों को लेकर अपनी समस्याएं सामने रखीं। लोगों का कहना है कि जलजमाव के कारण बच्चों को स्कूल भेजना और रोजमर्रा के काम के लिए घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।
हावड़ा के कई इलाकों में जलजमाव की ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। फकीर बागान इलाके में भी सड़क की स्थिति और जलजमाव को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, गड्ढों को भरने और बेहतर जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की है।

https://youtu.be/WT2tygF5K-0

Related posts

Leave a Comment