एसआईआर विवाद पर मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज

स्पष्टता न्यूज

नयी दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तार करने की मांग की है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दो चुनाव आयुक्तों ने आयोग के कई फैसलों पर असहमति जताई थी, जिसके बाद विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बंगाल समेत अन्य राज्यों में दोबारा चुनाव कराने की मांग रखी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित समूचे ‘इंडिया’ गठबंधन ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बताया। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि आंतरिक चर्चा और अलग राय सामान्य प्रक्रिया है तथा सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि हार के डर से विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।

Related posts

Leave a Comment