स्पष्टता न्यूज
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने चेतावनी दी है कि देश में आपूर्ति की कमी होने पर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर (करीब ₹346 भारतीय रुपये) तक जा सकती है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे पाकिस्तान में अब तक पेट्रोल की कीमतों में लगभग 51% की वृद्धि दर्ज हो चुकी है।
