टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, ड्राइवर और रिक्शा चालक जख्मी लॉरेंस गैंग ने कहा- जो सलमान के साथ काम करेगा, उसका यही अंजाम

मुंबई। मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग में उनका ड्राइवर जख्मी हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस ने कहा है कि जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना हुई। टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। टाइगर मुंबई के जुहू स्थित जमनालाल बजाज ग्राउंड में फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात व्य क्ति ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की। कार का शीशा टूटकर टाइगर श्रॉफ के हाथ पर लगा, जबकि ड्राइवर जख्मी है। लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। इसके बड़े भाई ने भी इस साजिश रचने में क्रेडिट ले रहा है। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

Related posts

Leave a Comment