पाकिस्तान में 20 पुलिसकर्मियों का अपहरण

कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार को हथियारबंद लोगों ने बस रोककर 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया। चालक और तीन अन्य नागरिकों को छोड़ दिया गया। सुरक्षा बलों ने प्रशिक्षुओं की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। अब तक किसी ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिलों पर आए थे।

उन्होंने बस के चालक को वाहन अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर किया। बाद में चालक और बस में सवार तीन अन्य नागरिकों को छोड़ दिया गया। लेकिन 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को हमलावर अपने साथ ले गए। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। अब तक किसी संगठन या व्यक्ति ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब पाकिस्तानी सुरक्षा बल बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इन अभियानों में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठनों और प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को निशाना बनाया जा रहा है। ये अभियान खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए जा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment