डीपीएस रूबी पार्क का वार्षिकोत्सव ‘रिवेरेंस 2026’ धूमधाम से संपन्न दीया मिर्ज़ा और अग्निमित्रा पॉल रहीं मौजूद

स्पष्टता न्यूज़

कोलकाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रूबी पार्क, कोलकाता द्वारा शहर के प्रसिद्ध धनधान्य ऑडिटोरियम में वार्षिक समारोह ‘रिवेरेंस 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग संध्या में छात्रों ने संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए अपनी अद्भुत प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार की शहरी विकास एवं नगरपालिका कार्य मंत्री व आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल उपस्थित रहीं। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री व सामाजिक कार्यकर्ता दीया मिर्ज़ा, डीपीएस सोसाइटी की सदस्या श्रीमती सुदीप्ता घोष, ब्रिटिश उप उच्चायुक्त डॉ. एंड्रयू फ्लेमिंग और आईआईटी खड़गपुर के निदेशक डॉ. सुमन चक्रवर्ती ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर अग्निमित्र पॉल उपस्थित रहीं। श्याम सुंदर अग्रवाल जी ने अग्निमित्र पॉल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और संजीव अग्रवाल साथ में सागर अग्रवाल ने फोटो फ्रेम देकर उन्हें सम्मानित किया। वेलकम ऐड्रेस प्रिंसिपल के द्वारा हुआ मौके पर उपस्थित अतिथियों मौके पर उपस्थित सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया।

श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि डीपीएस रूबी पार्क में हम अपने बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा देने में विश्वास रखते हैं, साथ ही उन्हें हमारे भारतीय मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़े रखते हैं। ‘दशावतार’ की आज की प्रस्तुति ने एक सुंदर संदेश दिया। समय बदलता है, दुनिया बदलती है, लेकिन हमारे मूल्य हमेशा दृढ़ रहने चाहिए।

अग्निमित्रा पॉल ने सबसे पहले निदेशक सुश्री अनुश्री घोष, प्रधानाचार्या सुश्री जयती चौधरी, ओम दयाल ग्रुप के अध्यक्ष एस.एस. अग्रवाल, चेयरमैन संजीव अग्रवाल और सचिव सागर अग्रवाल का धन्यवाद किया और कहा कि जब भी मुझे किसी शैक्षणिक संस्थान में आमंत्रित किया जाता है, तो मैं अपने भीतर असीम ऊर्जा का संचार महसूस करती हूँ; क्योंकि मैं जानती हूँ कि मैं साक्षात अपने देश के भविष्य के निर्माताओं को देख रही हूँ।

प्रिंसिपल जयती चौधरी ने अग्निमित्रा पॉल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनसेवा में उनकी प्रभावशाली यात्रा और सामाजिक व ज़मीनी स्तर के मुद्दों से उनके गहरे जुड़ाव के कारण आज उनकी यह उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण बन जाती है।

दीया मिर्जा ने दिल्ली पब्लिक स्कूल रूबी पार्क, पूरे अग्रवाल परिवार, संस्थापकों और ट्रस्टियों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और कहा कि वार्षिकोत्सव वास्तव में किसी भी बच्चे के जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक होता है, और मंच पर बिताए अपने समय की स्मृतियाँ मेरे ज़ेहन में आज भी ताज़ा हैं। मुझे लगता है कि मंच तक पहुँचने की पूरी प्रक्रिया—वह अनुशासन, घंटों का कड़ा अभ्यास, मौज-मस्ती, आपसी सौहार्द, मित्रता और स्कूली जीवन में साथ मिलकर बनाई गई यादें—अमूल्य होती हैं।

सागर अग्रवाल ने दिया मिर्जा को शॉल देकर सम्मानित किया और ट्रेजर नताशा अग्रवाल ने फोटो फ्रेम दी इसके बाद छात्रों ने ‘सुर ही परमात्मा’ और राग मल्हार पर आधारित ‘गरज-गरज’ की शास्त्रीय संगीत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विद्यालय के ऑर्केस्ट्रा दल ने हंस ज़िमर की प्रसिद्ध ‘फ़ॉर्मूला-1 थीम’ को भारतीय और पाश्चात्य वाद्यों के समन्वय के साथ प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। शाम का मुख्य आकर्षण भगवान विष्णु के दस अवतारों पर आधारित भव्य नृत्य-नाटिका ‘दशावतार’ रही, जिसमें सत्य की रक्षा और अधर्म के नाश के शाश्वत संदेश को जीवंत मंचन, वेशभूषा और प्रभावी प्रकाश व्यवस्था के जरिए प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अतिथियों और दर्शकों की उत्साही सराहना के साथ इस वार्षिक उत्सव का सफल समापन हुआ।

Related posts

Leave a Comment