अर्थ फाउंडेशन की ओर से पहल

19-20 सितंबर को ‘श्री महालक्ष्मी वैदिक हवन-पूजन यज्ञ’ का आयोजन

कोलकाता। शस्य श्यामला वंगभूमि की पावन धरा पर संपूर्ण देश और विश्व के कल्याणार्थ एक भव्य आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। ‘अर्थ फाउंडेशन’ के तत्वावधान में महानगर कोलकाता में दो दिवसीय ‘श्री महालक्ष्मी वैदिक हवन-पूजन यज्ञ’ आगामी 19 और 20 सितंबर 2026 (शनिवार व रविवार) को आयोजित किया जाएगा।

महानगर के विधान गार्डन (उल्टाडांगा के समीप एवं गोतम के विपरीत) इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य वैदिक मंत्रोच्चार और आहुतियों के माध्यम से समाज में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। अनुष्ठान देशभर से आमंत्रित 51 प्रकांड एवं सम्मानित वैदिक विद्वानों के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान से संपन्न होगा। इसका उद्देश्य राष्ट्र व विश्व कल्याण, सुख-शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार है। आयोजक मंडल ने समस्त धर्मानुरागियों और श्रद्धालुओं से इस पावन यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

यज्ञ से संबंधित अधिक जानकारी व सहभागिता हेतु डॉ. माता शंकर पांडेय, सिद्धार्थ मनोत एवं विशाल कुमार चौधरी से संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में डॉ. माता शंकर पांडेय ने बताया कि श्री महालक्ष्मी यज्ञ में काशी से 51 विद्वान आ रहे हैं। यहां श्रीसूक्त से सवा लाख आहुति पड़ेगी। 20 तारीख को सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक माता लक्ष्मी की आरती होगी और उसके बाद भजन संध्या का कार्यक्रम है। अर्थ फाउंडेशन के संस्थापक ने कामना की कि इलेक्शन के बाद में यहां पर ज्यादा निवेश आए, माता लक्ष्मी का परम कृपा बनी रहे, इसी उद्देश्य से महालक्ष्मी का हवन का कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अर्थ फाउंडेशन का हॉस्पिटल है। अभी कोटा में 21 महिलाओं का शादी करायी गयी। ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम भी बीच-बीच में होता है।

Related posts

Leave a Comment