राहुल गांधी का एलान: आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा विपक्ष

स्पष्टता न्यूज

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन के दमन का आरोप पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि एसआईआर विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 12 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाले जाने का एलान किया।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि सोमवार को विपक्षी दलों, युवाओं और नागरिक समाज के संगठनों के साथ वे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मार्च पार्टी, लिंग, जाति, समुदाय और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर भारतीय नागरिकों के रूप में निकाला जाएगा।


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया, ”शनिवार को दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफरत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और भाजपा के गुंडों, दोनों ने पीटा। ऐसा भारत हम नहीं चाहते। सोमवार 12 अक्तूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे।”

Related posts

Leave a Comment