रसायन में हेनरी कागन और केन्सो सोई को नोबेल

स्पष्टता न्यूज़

स्टॉकहोम। फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी. कागन व जापान के वैज्ञानिक केन्सो सोई को 2026 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को इसकी घोषणा की। दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है।

नोबेल कमेटी के मुताबिक, दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। हेनरी कागन ने रासायनिक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने का एक नया तरीका खोजा। इससे पहले की तुलना में किसी रासायनिक प्रतिक्रिया में एक ही तरह की ‘मिरर इमेज’ यानी दर्पण प्रतिबिंब वाली संरचना की मात्रा अधिक बनाई जा सकी। उनकी इस खोज ने दवाओं, फ्लेवर, खुशबू और नई सामग्री बनाने के लिए रासायनिक प्रतिक्रियाएं विकसित करने वाले वैज्ञानिकों के काम को नई दिशा दी।

Related posts

Leave a Comment