बिहार में किशोरी के यौन शोषण करने वाले नंदन यादव का एनकाउंटर पुलिस ने पैर में गोली मारी, अब तक 8 लोग गिरफ्तार

स्पष्टता न्यूज

जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है. उसने मंगलवार को पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की. इस पर पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया. 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ हुई इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ. लोगों में सबसे अधिक गुस्सा घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव को लेकर है जिसने छात्रा के साथ सबसे घिनौनी हरकत की थी.

नंदन यादव अब पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस ने उसके पैर में गोली भी मारी है. जानकारी के मुताबिक, नंदन यादव उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां छात्रा और उसके दोस्त के साथ यह शर्मनाक हरकत की गई थी. मंगलवार को पुलिस ने जब उसे खोज निकाला तो उसने वहां से भागने की कोशिश की.

इस दौरान पुलिस फायरिंग में वह घायल हो गया. पुलिस की गोली नंदन के पैर में लगी. अब वह पुलिस की गिरफ्त में है. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमुई घटना का मुख्य आरोपी नंदन यादव प्रतापपुर गांव का रहने वाला है. उसके पिता का नाम गनौरी यादव है.

घटना वाले दिन उसने अपने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ था, ताकि उसकी पहचान न हो सके8 आरोपी इस मामले में अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं. इनमें दो आरोपियों की उम्र 35 से 40 साल हैं, जबकि तीन नाबालिग हैं. इसके अलावा वीडियो वायरल करने वाले 3 आरोपी हैं.

Related posts

Leave a Comment