नितिन नवीन का कोलकाता में लोकतंत्र बचाओ मार्च, बोले- ‘राहुल गांधी कांग्रेस के खत्म होने के लिए जिम्मेदार होंगे

स्पष्टता न्यूज़

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के पास कोई विजन नहीं है और वे पार्टी के पूरी तरह खत्म होने के लिए जिम्मेदार होंगे। नितिन नवीन ने कोलकाता में पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च का नेतृत्व करते हुए ये बातें कहीं।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस रैली में शामिल हुए। यह रैली चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (एआईआर) को लेकर विपक्ष के विरोध-प्रदर्शनों के जवाब में बीजेपी द्वारा आयोजित की गई थी।

नितिन नवीन ने क्या कहा?

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल पर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रही विदेशी ताकतों की टूलकिट का हिस्सा होने का भी आरोप लगाया। नितिन नवीन ने कहा कि बंगाल चुनावों के दौरान राहुल ने ममता सरकार के कुशासन के खिलाफ बात की थी और अब वे दोनों एक ही मंच साझा कर रहे हैं। उन्होंने राहुल को अपनी गलतियों से सीखने की चेतावनी देते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी से कहता हूं कि अपनी गलतियों से सीखें। वरना आने वाले समय में देश में कांग्रेस का नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचेगा।

Related posts

Leave a Comment