ममता का बदल गया अंदाज, कहा – सोनिया मेरी नेता, सीपीएम नेता का लिया नाम

स्पष्टता न्यूज

नयी दिल्‍ली। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में अलग अंदाज देखने को मिला. वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान रैली में उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत सोनिया गांधी को मेरी नेता कहकर नमस्ते करने के साथ की. इतना ही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी को लड़ाई लड़ रहे युवा नेता बताया और लंबे समय तक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एमए बेबी का भी नाम लिया.

ममता के इस संबोधन को विपक्षी गठबंधन के भीतर बदलते राजनीतिक समीकरणों और कांग्रेस नेतृत्व के प्रति उनके रुख में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. मंच पर ममता बनर्जी सोनिया गांधी के बगल में बैठी थीं और कई बार उनसे बातचीत करती भी नजर आईं. अपने भाषण की शुरुआत में ममता ने कहा, मेरी नेता सोनिया जी को मेरा नमस्ते. इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्हें लड़ाई लड़ रहे युवा नेता बताया. ममता ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और माकपा महासचिव एमए बेबी का भी नाम लिया. उन्होंने वकीलों, दूसरे संगठनों और वामपंथी नेतृत्व की भी बीजेपी विरोधी आंदोलन में भूमिका की सराहना की. इसके साथ ही उन्होंने जेन जी के नेतृत्व को भी बधाई दी.

Related posts

Leave a Comment